असुरक्षित तरीके से गैस सिलेण्डर रखना हाकर को पड़ा महंगा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:उपभोक्ताओं के गैस सिलेण्डर घर में असुरक्षित तरीके से रखने वाले हाकर के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज
करते हुए 6 घरेलू एवं 4 व्यवसायिक गेैस सिलेण्डर तथा 47 गैस बुक जप्त किये हैं।

यह है मामला 

मामला थाना भेडाघाट का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनॉक 13-3-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग की टीम के साथ क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मिले व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम झिन्ना मोहल्ला मीरगंज भेडाघाट बताया जो उक्त मकान में 6 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 4 व्यवसायिक सिलेण्डर तथा कई उपभोक्ताओ के नाम के कुल 47 गैस की बुक रखी मिली।पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि सुनील पटेल दीप गैस एजेन्सी संजीवनी नगर गुलौआ चौक में हाकर का काम करता है जिसके द्वारा ग्राम झिन्ना मीरगंज, आमा हिनौता, कूडन, शिल्पी नगर, तथा भेडाघाट के उपभोक्ताओं के नाम के 47 गैस बुक अपने घर मे ंरखा था।जांच पर सुनील पटेल द्वारा उपभोक्ताआंे के गैस सिलेण्डर अपने घर में असुरक्षित तरीके से अपने घर में रखा पाये जाने पर कलेक्ट्रर कार्यलय शाखा खाद्य विभाग के  कुंजन सिंह राजपूत के लिखित प्रतिवेदन पर सुनील पटेल के विरूद्ध धारा 3, 7(3) ई.सी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें