जबलपुर के पाटन में करेंट लगने से दो भाई – बहन की मौत,एक घायल
जबलपुर :करेंट लगने से दो भाई – बहन की मौत हो गई जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।मामला पाटन थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पाटन अन्तगर्त आज दिनंाक 22-3-25 की सुबह देवी सुरैया मोड़ में 3 बच्चों केा करंट लगने की सूचना पर पहुॅची पुलिस केा ग्राम बनिया थाना जबेरा जिला दमोह वतर्मान पता राम अग्रवाल के खेत मंे बना मकान देवी सुरैया निवासी कुमारी पूजा पिता सुखदेव प्रधान उम्र 09 वषर्, देव प्रधान पिता सुखदेव प्रधान उम्र 05 वषर् मृत अवस्था में एवं गनेश प्रधान पिता सुखदेव प्रधान उम्र 13 वषर् घायल अवस्था में मिले पास में 11 केव्ही लाईन टूटी पड़ी हुयी थी आसपास के लोगों ने बताये कि 11 केव्ही लाईन चालू हालत मे टूटी पड़ी हुयी थी जिसमें करंट लगने से कुमारी पूजा एवं देव प्रधान की मौके पर मृत्यु हो गयी है गनेश प्रधान करंट लगने से घायल हो गया है घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। विस्तृत जांच जारी है।