सिहोरा में सरकारी जमीन में धड़ल्ले से हो रहा ट्यूबवेल बोर

जबलपुर:बिना अनुमति सरकारी जमीन में ट्यूबवेल बोर करना अवैध है,यदि कोई व्यक्ति इस तरह का कृत्य करता है तो प्रशासन उसपर कार्यवाही कर सकता है,लेकिन सिहोरा के दरौली में विगत चार दिन पूर्व सरकारी जमीन में धड़ल्ले से ट्यूबवेल बोर करवाया गया लेकिन जानकारी होने के बाद भी प्रशासन जांच कार्यवाही के लिए मुहर्त के इंतजार में है ।

यह है मामला
मामला सिहोरा तहसील के दरौली कला की कॉलोनी का है सूत्रों की मानें तो दरौली की कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा ग्राम कोटवार के खेत से एक खेत छोड़कर दिनदहाड़े ट्यूबबेल बोर करवाया गया और मलवा पड़ोसी किसान के खेत मे बहा दिया जिसके चलते पड़ोसी किसान की उड़द की काफी फसल खराब हो गई,हलाकि इस बात की जानकारी ग्राम कोटवार को होते हुए भी प्रशासन को नही दी गई,नतीजन सरकारी जमीन में सुबह के समय दो -दो ट्यूबबेल बोर करवाये गए।अब देखना होगा की सिहोरा प्रशासन कार्यवाही के लिए कब का मुहूर्त निकालता है ?
इनका कहना है, जल्द ही जांच कर कार्यवाही की जाएगी,
नायब तहसीलदार सिहोरा, जगभान सिंह उइके
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















