मझगवां में ट्रक के टायर चोरी,सिहोरा में सूने मकान में चोरों का धावा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:ग्रामीण अंचलों में एक दिन के लिए भी घर छोड़कर जाना दुस्वार हो गया है,ताजा मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है जहां पर सूने घर मे चोरों ने धावा बोलते हुए सूने मकान से सोने चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए,तो वहीं मझगवां थाना क्षेत्र में एक कम्पनी से ट्रक के टायर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

मझगवां में ट्रक के टायर चोरी

पहला मामला थाना मझगवा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 27-3-26 को रोहित कुमार यादव उम्र 29 वषर् निवासी गांधीगंज सिहोरा ने लिखित शिकायत की कि वह जियोमिन आयरन मेनुफैक्चरिंग कम्पनी में वषर् 2022 से सहायक स्टोर के पद पर कायर्रत है उसके सीनियर स्टोर इंचाजर् आलोक कुमार जैन अवकाश पर गये थे उनके अवकाश पर जाने के बाद स्टोर की देखरेख का काम उसके द्वारा किया जाता था दिनांक 20-3-26 को कम्पनी के द्वारा हाईवा ट्रकोें के नये टावर वी.के.टी. कम्पनी के 20 नग एवं दिनंाक 22-3-26 को 100 टायर जे.के. कम्पनी के इस तरह कुल 120 टायर माईंस के अंदर बने टीन सेट के नीचे आटो मोबाइल में रखवाकर चैन डालकर ताला लगवाकर सुरक्षित रखवा दिया था । दिनंाक 23-3-26 को उसके सीनियर आलोक जैन अवकाश से वापस कम्पनी आये जिन्हें उसके द्वारा कम्पनी द्वारा मंगाये गये टायरों की जानकारी दी गई दिनंाक 24-3-26 को उसकी छुट्टी होने के कारण वह कम्पनी नहीं आया था दिनंाक 25-3-26 की सुबह लगभग 9 बजे वह अपनी डियूटी पर गया था कुछ देर बाद आलोक जैन स्टोर इंचाजर् भी आ गये हम दोनों टीन सेट के नीचे रखे टायरों को देखने गये टायरों में लगी चैन एवं ताला टूटे हुये थे कुछ टायर कम दिखे रिकाडर् मिलान करने पर कुल 10 नग टायर कीमती लगभग 2 लाख रूपये के नहीं थे दिनंाक 24/25-3-26 की दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर जियोमिन आयर मेनुफैक्चिरिंग प्लांट से हाईवा ट्रकों के 10 नग टायर चोरी कर ले गया। लिखित शिकायत पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सूने मकान में चोरों का धावा 

वहीं दूसरा मामला थाना सिहोरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 27-3-26 को सुजीत सोनी उम्र 32 वषर् निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह नया बस स्टैण्ड सिहोरा में चाट का ठेला लगाता है। दिनाॅक 26-3-26 की शाम 7 बजे परिवार सहित अपने पैत्रिक गाॅव ग्राम कूडन बहोरीबंद कटनी चले गये थे। आज सुबह 10 बजे पडोसी ने फोन कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा है सामान बिखरा है। जानकारी मिलने पर घर वापस लौटा तो देखा कि घर एवं अलमारी का लाॅक टूटा था अलमारी में रखे सोने के 4 लाक पट्टी के कंगन, 3 अंगूठी, 5 हाय चंद्रमा, 1 मंगलसूत्र, 1 जोडी टाप्स, तथा चंादी के 2 करधन वजनी 40 तोला, 3 जोडी पायल, 20 चूडा, 20 जोड बिछिया, 4 छोटी पायल, गायब थे कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है।वहीं  रिपोटर् पर धारा 331(4), 305ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें