243 वाहन स्वामियों पर ई-चालान जमा न करने पर पोर्टल पर ट्रांजेक्शन ब्लॉक

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और लंबे समय से ई-चालान की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। हाल ही में विभाग द्वारा उन 243 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनके नाम पर 20 से अधिक ई-चालान लंबित हैं। इसी कड़ी में आज परिवहन विभाग की टीम ने इन वाहन स्वामियों को भौतिक रूप से उपस्थित होकर पुनः चालान तामील कराए। साथ ही, मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे जल्द से जल्द अपनी चालानी राशि ट्रैफिक थाने में जमा करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो नियमों के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।​इस विशेष अभियान के दौरान लगभग 74 वाहन स्वामियों ने विभाग से संपर्क किया और तीन दिनों के भीतर चालान की राशि जमा करने का लिखित अनुरोध किया है। वहीं, अनुशासन बनाए रखने के लिए विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इन सभी 243 वाहन स्वामियों के वाहनों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया है। इसका सीधा अर्थ यह है कि जब तक ये वाहन स्वामी अपने सभी लंबित ई-चालान की राशि जमा नहीं कर देते, तब तक वे आरटीओ कार्यालय से संबंधित कोई भी कार्य, जैसे फिटनेस, ट्रांसफर या परमिट रिन्यूअल नहीं करा पाएंगे। विभाग का यह कदम शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें