स्लीमनाबाद पुराने हाइवे से आवागमन हुआ शुरू,अंडर ग्राउंड टनल खुदाई पुराने हाइवे के निकली आगे

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : बरगी व्युत्पर्जन परियोजना के तहत स्लीमनाबाद मै 12 किलोमीटर अंडर ग्राउंड टनल खुदाई का कार्य चल रहा है! जिसमें डाउन स्ट्रीम की टीवीएम मशीन स्लीमनाबाद के पड़वार मार्ग मोहदापुरा पहुंचकर बाहर निकाली जा चुकी है!वही अप स्ट्रीम की टीवीएम मशीन का कार्य स्लीमनाबाद पुराने हाइवे पर पहुंच गया था! जिसके कारण 10 जनवरी 2026 से पुराने हाइवे पर आवागमन टनल निर्माण कम्पनी के द्वारा बंद कर दिया गया था!
पुराने हाइवे के नीचे से अंडर ग्राउंड टनल खुदाई का कार्य चल रहा था!लगभग 25 दिनों के बाद पुराने हाइवे से एक बार फिर बुधवार से आवागमन सुचारु रूप से शुरू हुआ!जिसके बाद बस चालकों ने राहत की सांस ली!क्योंकि आवागमन बंद होने से बसे फोरलेन से निकल जाती थी!जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने मै परेशानी होती थी!गौरतलब है कि जब 10 जनवरी को टनल कम्पनी के द्वारा पुराने हाइवे से आवागमन बंद किया गया तो वैकल्पिक मार्ग नही बनाया गया था!जिस कारण दो पहिया से चार पहिया वाहन फोरलेन मार्ग से ही होकर गुजरते थे!मार्ग बंद होने से स्थानीय रहवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी!जिस पर जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी के साथ स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने को लेकर तहसीलदार व एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांग की!अधिकारियो ने स्थल निरीक्षण कर जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने को लेकर एनवीडीए व टनल निर्माण कम्पनी के अधिकारियो को आदेशित किया!इसके बाद काम मै तेजी लाई गईं ओर जैसे खुदाई कार्य बीच मार्ग पर पहुँचा वैसे ही दो पहिया वाहनों के लिए आवागमन चालू कर दिया गया!लेकिन चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहा!अब जाकर बुधवार से जैसे ही टनल खुदाई मार्ग से आगे निकली तो सुचारु रूप से आवागमन चालू कर दिया गया!
405 मीटर टनल खुदाई शेष
एनवीडीए के अधिकारियो ने बताया कि स्लीमनाबाद मै चल रहे अंडर ग्राउंड टनल का कार्य अब अंतिम चरण मै पहुंच गया है!टनल निर्माण मै अब केवल 405 मीटर कार्य शेष रह गया है!31 मार्च तक अंडर ग्राउंड टनल खुदाई कार्य पूर्ण करनी है जिसके लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















