जबलपुर-भोपाल मार्ग पर यातायात किया गया डायवर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : एनएच-45 जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस द्वारा यातायात डायवर्ट किया गया है,पुल धसने के बाद राहगीर भृमित न हो इसके लिए पुलिस -प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया।गौरतलब है की जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH 45) पर शहपुरा-भिटौनी में हाईवे पर बनाए गए पुल का दूसरा हिस्सा रविवार को धंस गया था,जबलपुर से 40 किलोमीटर दूर पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद होने से पुल के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया था।

यातायात डायवर्ट

राष्ट्रीय राज मार्ग-45 स्थित शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित/आंशिक रूप से अवरुद्ध किया गया है। संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है,

ट्रैफिक प्लान

1. ओवरब्रिज के दोनों ओर हैवी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गये हैं, ताकि किसी भी प्रकार का वाहन ओवरब्रिज की ओर प्रवेश न कर सके।
2. डायवर्जन प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में फ्लोरोसेंट दिशासूचक बोर्ड एवं सूचना फ्लेक्स लगाए गये हैं, जिससे वाहन चालकों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके।
3. जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अंधमुख बायपास एवं पाटन बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।
4. भोपाल से जबलपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को पाटन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
5. डायवर्जन प्वाइंट तथा ओवरब्रिज के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में एनएचआई/यातायात वॉलंटियर एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें,यातायात संकेतों का अनुपालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें