खितौला के इसाफ बैंक के डकैतों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :खितौला इसाफ बैंक के डकैतों को जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कमर्चारी गिरफतार करेगा, करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित हो सकें,उसे पुलिस  महानिरीक्षक जबलपुर द्वारा 30 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा, दरसअल थाना खितोला अंतगर्त बैंक मे हुई डकैती के प्रकरण में फरार उद्घोषित ईनामी आरोपियों की ईनाम राशि में अभिवृद्धि करते हुये फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने ईनाम उद्घोषित किया है।

बढाई गई इनाम की राशि

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितोला के अपराध क्रमंाक  262/2025 धारा 310(2) बीएनएस के प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपियों  को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 10,000 (दस हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत्त उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा दिनाॅक 11-8-25 को की गयी थी।आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत्त उपाध्याय (भा.पु.से.) की अनुशंसा पर थाना खितोला के अपराध क्रमंाक  262/2025 धारा 310(2) बीएनएस के प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपियों पर उद्घोषित ईनाम राशि में अभिवृद्धि करते हुये फरार आरोपियों को जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कमर्चारी गिरफतार करेगा, करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित हो सकें,उसे पुलिस  महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वमार् (भा.पु.से.)  द्वारा 30,000/-( तीस हजार रूपये) के  नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है।
गोपनीय रखा जाएगा नाम 
वहीं आरोपियों के सम्बंध में सूचना निम्नलिखित नम्बरों पर दी जा सकती है, यदि सूचनाकतार् चाहे तो उसका नाम पूणर्तः गोपनीय रखा जावेगा। डकैतों की जानकारी पुलिस अधीक्षक जबलपुर कायार्लय  0761-2676111 थाना खितोला – 7049112890 पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर – 7587632700,  0761-2676100, 0761-2676102 के इन नम्बरों पर दी जा सकेगी।

 


इस ख़बर को शेयर करें