मझगवाँ में दिनदहाड़े जेवर सहित नगदी चुरा ले गए चोर 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :लोगों का अब दिन के समय भी घर छोड़कर जाना सुरक्षित नहीं ताजा मामला मझगवाँ थाना के ग्राम पिपरिया भंडरा का है जहां पर चोरो ने दिनदहाड़े चोरी की और फरार हो गए।

जेवर सहित नगदी चुरा ले गए चोर 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझगवां में दिनंाक 12-12-25 को श्रीमति गुलाब बाई  पिपरिया भंडरा ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसके दोनों बहुये एवं बड़ा बेटा सभी साथ में रहते हैं छोटा बेटा लगभग 1 वषर् पूवर् खत्म हो गया है दिनंाक 12-12-25 को बड़ा बेटा राजेश यादव सुबह लगभग 9 बजे भंडरा गंगाजली कायर्क्रम में चला गया था नाती नातिन स्कूल चले गये थे घर में वह तथा पति बच्चू यादव, बहू रिंकी यादव एवं पिंकी यादव थे दोपहर लगभग 12-30 बजे मकान के कमरों में लगे दरवाजों में ताला लगाकर वह तथा पति एवं दोनों बहुयें लकड़ी काटने गांव से थोडी दूर जंगल चले गये थे दोपहर लगभग 2 बजे चारों घर वापस आये देखा कमरे का दरवाजा खुला था कमरे में रखी बिस्तर पेटी एवं छोटी पेटी के ताले टूटे हुये थे बिस्तर पेटी में गेहूं के अंदर एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखा चांदी का एक डोरा, 2 जोडी कंटीले गजरा, एक जोड़ी गजड़िया तथा नगदी 35 हजार रूपये गायब थे एवं छोटी पेटी में रखी चांदी की पायल नहीं थी कोई अज्ञात चोर दिन में मकान में ताला तोड़कर दोनों पेटियों का ताला तोड़कर कमरे में अंदर घुसकर कमरे में रखी दोनों पेटी के ताले तोड़कर चांदी के जेवर एवं नगदी सहित चोरी कर ले गया है।वहीं रिपोटर् पर अपराध क्रमांक 396/25 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें