जबलपुर के इन 5 थानों को मिला ‘‘आई.एस.ओ सर्टिफिकेट 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट हेतु अनिवार्य मानकों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जबलपुर जिले के 5 थानों को ‘‘आई.एस.ओ सर्टिफिकेट’’दिया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इसलिए दिया गया सर्टिफिकेट 

वहीँ पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरिक्षक  तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जनता की शिकायतों का निर्धारित समय पर निराकरण करने, अपराधियों को पकड़ने, थाने के रखरखाव व रिकॉर्ड कम्प्यूटराइज्ड होने के साथ जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर जबलपुर जिले के 5 थाने थाना सिविल लाईन, ओमती, लार्डगंज, मदनमहल एवं भेडाघाट को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ने आई.एस.ओ सर्टिफिकेट (ISO – International Organization for Standardization ) जारी किया है। जिले में यह पहली बार है जब एक साथ 5 थानों को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया है।जिला जबलपुर के थानों का पूर्व में आई.एस.ओ. टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था जिसमें टीम द्वारा थानों के रखरखाव और व्यवस्थाओं की जांच की गयी, थानों में मालखाना, रिकॉर्ड रूम, शस्त्र शाखा, लॉकअप, इसके अलावा, थानों में ऊर्जा डेस्क, महिला डेस्क, शिकायत शाखा और बैठने की व्यवस्था तथा कंप्यूटर कक्ष का रखरखाव पूरी तरह से व्यवस्थित पाये जाने पर थाना सिविल लाईन, ओमती, लार्डगंज, मदनमहल एवं भेडाघाट को आईएसओ अवार्ड से नवाजा गया.।दिनॉक 21-3-2024 को थाना सिविललाईन परिसर में आई.एस.ओ अधिकारी  जितेन्द्र खण्डेलवाल के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर  अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरिक्षक  तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) एवं कलेक्टर जबलपुर  दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति में थाना प्रभारी सिविल लाईन  धीरज राज, थाना प्रभारी ओमती  वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी लार्डगंज श्री हरिकिशन आटनेरे, थाना प्रभारी मदनमहल  प्रवीण धुर्वे एवं थाना प्रभारी भेडाघाट  पूर्वा चौरसिया को आईएसओ अवॉर्ड के लिए अनिवार्य मुख्य सेवा शर्तें शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर आई.एस.ओ सर्टिफिकेट’’ सौंपा गया।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए 4 मानक अनिवार्य 

आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए 4 मानकों में पहला मानक -व्यवहार व कुशलता – आईएसओ ने अंतर्राष्ट्रीय मानक व्यवहार कुशलता पर थाने के कर्मचारियों का परीक्षण किया। थाने पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं से पुलिसकर्मी व अधिकारियों का बर्ताव, शिकायत की गंभीरता को समझने, निराकरण के लिए प्रयास, इसमें लगने वाले समय का आंकलन किया । थाने के कर्मचारी सौ फीसदी खरे उतरे।
दूसरा मानक- सेवा – इसमें देखा गया कि पुलिस कर्मियों द्वारा कितने समय में एफआईआर की गई। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर द्वारा क्या प्रयास किए। रोजनामचे में शिकायत का उल्लेख, थाने में विजिटिंग हॉल की व्यवस्था, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था, अलग-अलग लॉकअप, शिकायतों पर जांच की। व्यवस्था और पेंडेंसी देखी गई।
तीसरा मानक – रिकॉर्ड अपडेट रखना – क्रमवार एफआईआर, अपराधियों की सूची, थाने की 12 तख्तियां, 27 रजिस्टर, संदिग्ध व्यक्तियों की सूची, मालखाने में जब्त माल की जानकारी समेत थाने के कर्मचारियों के आने-जाने का समय रोजनामचे में दर्ज होने की जानकारी कम्प्यूटर में दर्ज होनी चाहिए।
चौथा मानक- सूचना का आदान-प्रदान – शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई और एफआईआर से अवगत कराना चौथा मानक है। इसमें सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर, दर्ज एफआईआर को 24 घंटे के भीतर इंटरनेट पर ऑनलाइन करना।

ये रहे उपस्थित 

वहीं इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण/अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर उत्तर/यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे
नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती  पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर  राजेश ंिसह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा  देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी  सुनील नेमा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय  बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आकाक्षा उपाध्याय, एसडीओपी सिहोरा  पारूल शर्मा, एसडीओपी पाटन  लोकेश डाबर तथा समस्त थाना प्रभारी शहर/देहात उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें