शांति के शहर सिहोरा में अशांति,जमकर हुआ पथराव,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के साथ छोड़े अश्रु गैस के गोले

क्या है विवाद की बजह ?
वहीँ स्थानीय लोगों की मानें तो सिहोरा के आजाद चौक में गुरुवार की रात 9 बजे के लगभग मंदिर में आरती चल रही थी और मस्जिद में नमाज उसी दौरान दो समुदाय के बीच कहासुनी हो गई जो की देखते देखते बड़ा विवाद का रूप ले लिया,पथराव सुरु हो गया,सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए अश्रु गैस के गोले छोड़े तब कही जाकर स्तिथि नियंत्रित में हो पाई।
सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण
सिहोरा में गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर स्थिति पर काबू पा लिया था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुँच गये थे। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में है एवं पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















