ग्रीष्मकालीन समय मै कही भी न हो पेयजल की किल्ल्त- विधायक प्रणय पांडेय

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद : ग्रीष्मकालीन समय शुरू हो गया है!ऐसे मै बहोरीबंद का पठार अंचल सहित अन्य क्षेत्रों मै पानी की विकराल समस्या उत्पन्न होती है!बहोरीबंद विकासखंड के इन क्षेत्रों मै पेयजल की किल्ल्त न हो इसके लिए सोमवार को विधायक प्रणय पांडेय ने जनपद सभागार बहोरीबंद मै जल जीवन मिशन अभियान की समीक्षा की ओर पीएचई विभाग के अधिकारियो दिशा -निर्देश दिए!समीक्षा के दौरान विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि निर्माणाधीन जल टंकियों का निर्माण कार्य, पाइप लाईन विस्तारीकरण के साथ हर घर टोटी लगे नल कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें, जिससे हर घर स्वच्छ जल पहुंच सके!इस दौरान विधायक ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों से पेयजल के संबंध में वन टू वन चर्चा कर ग्रामीणों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में उन्होंने कहा कि जहाँ भी पेयजल समस्या है उस ग्राम पंचायत के सरपंच -सचिव बेहिचक अपनी समस्या बताये!विधायक ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकासखण्ड के गांवों में संचालित नल-जल योजना किसी भी स्थिति में बंद नहीं रहना चाहिए। गर्मियों के इन दिनों में कहीं पर भी पेयजल की समस्या न हो। इसके लिए नल-जल योजना के खराब होने पर या बंद होने पर तत्काल उसके सुधार का कार्य किया जाए। इसी प्रकार हैंडपंप आदि के बंद होने पर उनका भी सुधार किया जाए।हैण्डपम्प यदि पाइप लाइन विस्तारीकरण की वजह से बंद है तो 1 सप्ताह अभियान चलाकर हैण्डपम्पो मै पाइपलाइन विस्तारीकरण करें।समीक्षा के दौरान विधायक ने संकल्प से समाधान अभियान की भी समीक्षा की!इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सोनम राजेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश व्यौहार,एसडीएम राकेश चौरसिया,जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, पीएचई एसडीओ मोहित तिवारी, उपयंत्री अनिल चुम्लके के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारियों सहित सभी ग्राम पंचायतों के सचिव रोजगार सहायकों सहित अन्य मैदानी कर्मचारी मौजूद रहे।जल जीवन मिशन अभियान की समीक्षा के दौरान एसडीओ मोहित तिवारी ने बतलाया कि बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र में नल जल योजना 180 एकल परियोजना है! जिनमें 74 परियोजना पूर्ण हो चुकी है,जबकि वहीं दूसरी ओर 80 परियोजना प्रगतिशील है तो वहीं 26 परियोजना अप्रारंभ है। साथ ही 63 नल जल योजना ग्राम पंचायतों के अधीन कर दी गई है!जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















