उपार्जन व्‍यवस्‍था में किसी बाहरी व्‍यक्ति या दलाल का हस्‍तक्षेप न हो,कलेक्टर 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने आज सिहोरा और मझौली क्षेत्र का भ्रमण कर धान उपार्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैहरकला में एसएसजी द्वारा धान उपार्जन की व्यवस्था को देखा और सगोड़ी में मां शारदा वेयर हाउस में चल रही उपार्जन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्‍होंने कहा कि उपार्जन व्‍यवस्‍था में किसी बाहरी व्‍यक्ति या दलाल का हस्‍तक्षेप न हो।कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जित धान की बोरियों को तौल कर देखा और निर्देश दिए कि तौल के नाम पर किसानों से कोई राशि नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने बारदाने और एफएक्यू धान के संबंध में भी जानकारी ली और उपार्जन प्रभारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने धान उपार्जन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

आंगनवाड़ी व माध्‍यमिक शाला का किया निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री सिंह ने सगोड़ी में आंगनवाड़ी केन्‍द्र और माध्‍यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने आंगनवाड़ी केन्‍द्र में दर्ज बच्‍चे, उनके पोषण व सांझा चूल्‍हा के साथ शैक्षणिक व मनोरंजन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। माध्‍यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान स्‍टाफ की जानकारी ली गई। जिसमें अतिथि शिक्षिका माधुरी उपाध्‍याय अनुपस्थित मिली, जिसे कलेक्‍टर ने संज्ञान मे लिया। उन्‍होंने स्‍कूल की व्‍यवस्‍थाओं को देखा और संबंधित अधिकारी को खराब हेंडपम्‍प व बंद नल को सुधारने के निर्देश दिये।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें