संस्कारधानी में संस्कार भूले युवा,विश्व कप जीत की ये कैसी खुसी? जूते पहनकर चढ़ गए मालवीय जी की प्रतिमा पर

जबलपुर :किर्केट की जीत में संस्कारधानी के युवा संस्कार भूलकर मालवीय जी की प्रतिमा में जूते पहनकर चढ़ गए,बताया जा रहा है की शहर के युवाओं की टोली क्रिकेट विश्व कप के जितने के दौरान इतने अधिक बौरा गए थे को अति उत्साह में वह अपने देश के महान लोगों का अपमान करने से भी गुरेज करने में पीछे नहीं रहे। युवाओं ने जूते पहनकर भारत के महान शिक्षाविद, पत्रकार, वकील सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की मालवीय चौक स्थित प्रतिमा पर चढ़कर खूब नारेबाजी की। क्रिकेट कि जीत से अति उत्साह में युवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान तक भूल गए। जोश में होश खो बैठे युवाओं ने पंडित मदनमोहन मालवीय का जिस प्रकार से अपमान किया वह तो सरासर गलत ही माना जाएगा।जूता-चप्पल पहनकर चढ़े युवाओं का उक्त वीडियो वायरल होने के बाद जनसामान्य, जनप्रतिनिधि, एडवोकेट और वरिष्ठ पत्रकार कह रहे हैं कि, युवाओं ने शहर को मिले संस्कारधानी के नाम पर एक दाग जैसा लगा दिया है।
यह है मामला
बताया जा रहा है कि रविवार रात इंडिया टीम की जीत के बाद शहर के कई स्थानों पर युवाओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक मालवीय चौक पहुंचे और उत्साह में सारी मर्यादाएं भूल बैठे। कुछ युवक प्रतिमा के सिर वाले हिस्से पर बैठकर शोर-शराबा और उत्पात मचाते हुए नजर आते हैं। मौके पर मौजूद एक कारोबारी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल में दिखी ओछी हरकत
महामना की मूर्ति पर जूते पहनकर हो हल्ला करते युवाओं को टोली के वीडियो वायरल होते ही शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि यह केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं बल्कि शहर की संस्कृति और महान विभूतियों के प्रति अनादर का प्रतीक है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















