संयम तपस्या बिना नही हो सकता है आत्मा का कल्याण, मुनि ससंघ की हुई स्लीमनाबाद मैं भव्य अगवानी

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव ): मनुष्य जीवन में संयम और तपस्या के बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है। गुरु के सहयोग बिना मोक्ष कल्याणक का मार्ग नहीं मिलता है। सद्गुरु के सहयोग से ही समयक दर्शन की प्राप्ति होती है। मंदिर में प्रतिमा दर्शन में एकाग्रता होती है तभी परमात्मा आशीर्वाद प्रदान करते हैं। मंदिर में शांति पूर्वक पूजा अर्चना करना चाहिए तभी धर्म लाभ मिलता है।उक्त बातें 108 महामुनिराज योग सागर महाराज ने स्लीमनाबाद पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मैं आयोजित धर्मसभा मैं कही।उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी के पास 10 हजार गोशालाएं थी। प्रत्येक गौशाला में 1हजार गाय रहती थी। उनके पास बहुत धन संपत्ति थी फिर भी उन्होंने संसार त्याग कर तपस्या का मार्ग अपनाया और संयम जीवन व्यतीत किया। स्वयं की आत्मा कल्याण किया और संसार के लोगों को भी इस से अवगत कराया।वही समता सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोक्ष के लिए अंतिम प्रयास के बाद भी किसी गुरु के सहयोग से समयक दर्शन की प्राप्ति होती है। जिस प्रकार मयना सुंदरी को अपने पुण्य कर्म पर पूर्ण विश्वास था। उसका पति कोड़ी का रोगी था तब मैना सुंदरी ने कोड़ी रोगी को अपने भाग्य का क्वय समझ कर सेवा की और उसकी पवित्र तपस्या से वह स्वस्थ हो गया था।इसलिए व्यक्ति को अपने पुण्य कर्मों पर सदैव विश्वास रखना चाहिए और पुण्य कर्म का मार्ग कभी नहीं छोडऩा चाहिए। तपस्वी श्रीपाल मैयना सुंदरी के चरित्र को जीवन में आत्मसात करें तो हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। यदि आदिनाथ दादा नहीं होते तो हमारा धर्म आज किस हाल में होता चिंतन का विषय है। हम जब भी मंदिर में जाए तो संसार की मोह माया को बाहर छोड़कर जाएं तभी हमें मंदिर प्रतिमा दर्शन का धर्म लाभ मिल सकता है।

मुनि ससंघ की हुई भव्य अगवानी,गूंजे जयकारे_

8 मुनि का ससंघ डोंगरगढ़ से कुंडलपुर जा रहा है।जिनका आगमन शुक्रवार को स्लीमनाबाद की धरा पर हुआ।
मुनि ससंघ के आने की खबर सुनते सकल जैन समाज तैयारियों मैं जुट गया।ढोल नगाड़ों की धुन पर सकल जैन समाज ने मुनि ससंघ की भव्य अगवानी की गई।
घरों के सामने रंगोली सजाई गई।मुनि ससंघ ने पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मैं पहुंचकर पूजा अर्चना की।सुबह श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा की गई व मंगला चरण कर धर्म सभा आयोजित की गई।देर शाम मुनि संघ का विहार अतिशय तीर्थ क्षेत्र बहोरीबंद की ओर हुआ।इस दौरान सकल जैन समाज अध्यक्ष श्रेयांस जैन,निर्मलचंद जैन,सतीश चंद्र जैन,प्रदीप जैन,महेश जैन, आकेश जैन,डी के जैन,पप्पू जैन,संदीप जैन,विकास जैन,संजय जैन, सुधीर जैन, मयंक जैन,मयूर जैन,धन्नू जैन,मीनू जैन सहित सकल जैन समाज की उपस्थिति रही।

 


इस ख़बर को शेयर करें