छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दे मोहा मन,एक से बढ़कर एक दी गई प्रस्तुतियां

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद– वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद मै शनिवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रणय पांडेय रहे!इस दौरान एसडीएम राकेश चौरसिया, प्राचार्य इंद्रकुमार ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि व महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा!कार्यक्रम की शुरुआत माँ वीणा वादिनी सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गईं!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों के लिये जीवन का सबसे बेहतरीन समय होता है उनकी कॉलेज लाईफ जिसमें वे जीवन में संघर्षों का सामना करना सीखते हैं एवं थकावट और तनाव दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है ।सभी विद्यार्थियों के द्वारा साथ मिलकर मौजमस्ती के साथ सांस्कृतिक उत्सव मनाना।ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को ऊंचाईयो तक ले जाने के लिए सीढ़ियों का काम करते है।प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर एक विवेकानंद एवम अब्दुल कलाम बसते हैं,केवल उन्हे खोजने की है आवश्यकता है।विधायक ने नई सोच -युवा पहचान कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की ओर कहा कि शिक्षा ही समृद्धि का आधार है। हमारे देश और क्षेत्र के युवा जितने अधिक शिक्षित होंगे, उनके लिए प्रगति और समृद्धि के उतने ही अधिक द्वार खुलेंगे।बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के यही प्रतिभाशाली युवा भविष्य में प्रदेश और देश का नेतृत्व करेंगे, ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है।
प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजा अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम मैं छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की छठा बिखेरी गई व विभिन्न विधायो के रंग बिखेरे गए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र_छात्राओ को सम्मानित किया गया।प्राध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों को मिलजुल कर जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिये हमेशा तैयार रहने की बात कही।इस दौरान सुश्री दिव्या तिवारी, मंजू द्विवेदी,डॉ प्रवीण गर्ग, डॉ अजय सिंह,विवेक शुक्ला, ज्योति ताम्रकार, खुशबू श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















