लाडली बहने जितनी होंगी सशक्त वो परिवार उतना ही आर्थिक रूप से होगा मजबूत – विधायक प्रणय पांडेय

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : भाई -बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जायेगा!लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को श्योपुर मै आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मै लाडली बहनों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया!रक्षा बंधन का पर्व मनाने को लेकर बहोरीबंद जनपद की सभी 79 ग्राम पंचायतों मै रक्षा बंधन ओर सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया!ग्राम पंचायत छपरा मै आयोजित कार्यक्रम मै विधायक प्रणय पांडेय शामिल हुए!
जहाँ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया!
इस दौरान लाडली बहनों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने विधायक प्रणय पांडेय की कलाई मै रक्षा सूत्र बांधा!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें।

विधायक ने भी उपहार दिया!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि किसी भी परिवार मै बहने व महिलाये जितनी ज्यादा सशक्त होंगी!वो परिवार उतना ही आर्थिक रूप से मजबूत होगा!मध्यप्रदेश सरकार भी महिलाओ को सशक्त करने के लिए अलग अलग योजनाओं का लाभ दे रही है!आने वाला समय उत्साह ओर उमंग का समय है!अब महिलाये आर्थिक रूप से दूसरों पर कम ही आश्रित रहती है!उनके पास भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का पैसा होता है!इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल, सरपंच सुषमा नीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, चंद्रशेखर अग्रहरी, राहुल सिंह ठाकुर, पार्थ दुबे उपस्थित रहे!

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

जनपद सभागार मै आयोजित हुआ कार्यक्रम –

शनिवार को जनपद पंचायत सभागृह में रक्षाबंधन व सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्योपुर के विजयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं व लाडली बहनो ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बहनों के खातों में 1250 व 250 रुपए की राशि अंतरित की। बहोरीबंद विकासखंड की 3 लाख 56 हजार से अधिक बहनों के खातों में यह राशि पहुंची है।इस दौरान एसडीएम राकेश चौरसिया, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्योहार, अजीत महोबिया, एपीओ मूलचंद पटेल, विकासखंड समन्वयक नवीन साहू, पर्यवेक्षक पुष्पा आरख, स्वाति दुबे, सुनीता बेन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारियों सहित लाडली बहनो व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें