20 मार्च को पिपरिया बाकल मै होगा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया बाकल में 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा।इस अनावरण समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा सहित अन्य नेता शिरकत करेंगे। सोमवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने पिपरिया बाकल पहुंच कर अनावरण समारोह स्थल का व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने हैलीपेड, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उन्होंने बताया कि ग्राम पिपरिया बाकल में 20 मार्च को आयोजित होने वाले वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी अनावरण समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा अपने निर्धारित समय 11 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर‌ दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पिपरिया बाकल पहुंचेंगे। इसके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनावरण समारोह शामिल होने के बाद प्रदेश के बालाघाट जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना हो जाएंगे।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह द्वारा अनावरण समारोह के निरीक्षण के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, विमल सिंघई,नीरज पटेल,आजाद पटेल, राजेश पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें