gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

माँ खाना नहीं दे रही थी इसलिये मार डाला

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:एक कलयुगी बेटे ने माँ की हत्या कर दी और पिता के पूछने पर बोला की माँ खाना नहीं दे रही थी इसलिये मार डाला ये दिल दहला देने वाली घटना जबलपुर के कुंडम की है,वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कुण्डम में दिनंाक 12-3-26 को ग्राम बंदरिया (जमुनिया) मे एक महिला की मृत्यु होने की सूचना की पर थाना प्रभारी कुण्डम  सतीश कुमार अंधवान हमराह स्टाफ के घटनास्थल पर पहॅुचे मौके पर उपस्थित श्याम सिंह मरावी उम्र 50 वषर् निवासी ग्राम बंदरिया (जमुनिया) ने बताया कि वह मजदूरी तथा खेती किसानी करता है उसके 2 पुत्र एवं 1 पुत्री है, पुत्र बसोरी मरावी एवं पुत्री प्रीति मरावी दिमागी रूप से ठीक नहीं हैं, दिनंाक 11-3-26 को वह मजदूरी करने प्रेमसागर गया था, रात लगभग 8 बजे गांव वापस आया था लेकिन घर नहीं गया था गांव के इंदर सिंह के घर में खाना खाकर खेत चला गया था आज सुबह लगभग 5 बजे घर आकर पत्नी को आवाज दिया, पत्नी कुछ नहीं बोली, अंदर आकर देखा कमरे में पत्नी जमुना बाई साड़ी से ढकी हुई थी एवं बेटी प्रीति बगल में बैठी थी उसने पत्नी पर ढकी हुई साड़ी उठाकर देखा पत्नी के चेहरे पर गम्भीर चोट होकर खून निकल रहा था दूसरे कमरे में उसका पुत्र दीपक मरावी बैठा था, उसने दीपक से पूछा कि पत्नी जमुना बाई को किसने मारा तो दीपक बोला कि माॅ को मैने ही मारा है उसने मारने का कारण पूछा तो दीपक ने कहा कि माॅ खाना नहीं दे रही थी, इसलिये मार डाला, उसके पुत्र दीपक सिंह मरावी ने उसकी पत्नी श्रीमति जमुना बाई मरावी उम्र 49 वषर् की किसी धारदार औजार से चेहरे में मारकर गम्भीर चोट पहॅुचाकर हत्या कर दी है।वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपी दीपक सिंह मरावी के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सूयर्कांत शमार् एवं डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी कुण्डम सतीश कुमार अंधवान के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें