श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के साधकों ने स्व. सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री स्व सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के साधको द्वारा समिति संरक्षक राजेश मदान के मार्गदर्शन में श्रीमद्भागवत गीता के सातवें अध्याय का सामूहिक पाठ कर प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर स्व सुरभि खंडेलवाल के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और परिजनों को सांत्वना देकर आश्रम द्वारा प्रकाशित साहित्य मंगलमय जीवन मृत्यु एवं ईश्वर की ओर भेंट किया गया।

श्री मदान ने बताया कि शास्त्रों में वर्णन आता है कि किसी के भी दिवंगत होने पर श्रीमद्भागवत गीता के सातवें अध्याय का पाठ करने से उस जीव की सद्गति होती है। इसलिए समय-समय पर संस्था किसी साधक परिवार के सदस्य एवं प्रतिष्ठितजनों के दिवंगत होने पर सातवें अध्याय का पाठ और तर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करती है।निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में समिति संरक्षक राजेश मदान के साथ रामराव कड़वे, अलकेश सूर्यवंशी, विकास खरे, किशोरीलाल झरबडे, सुरेन्द्र कुंभारे, प्रभाशंकर वर्मा, आशाराम पंवार, एल बी गायकवाड, मारोतीराव साकरे, जगन्नाथ पंडाग्रे, रोहित मिश्रा, सुनील झरबडे, धनराज जावलकर, कालू नर्रे, आशीष वरकड़े, कृष्णा अहाके, रंजना धुर्वे, संगीता धुर्वे, रीना धुर्वे, रूसली बाई झरबडे, सीमा वरकड़े, गायत्री वरकड़े मौजूद थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें