संविधान द्वारा प्रदत्त मानवाधिकार नागरिक की  व गौरव की है गारंटी

इस ख़बर को शेयर करें

कटनी/स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव );,संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पूरे विश्व के लिए कुछ मूलभूत अधिकारों की घोषणा की गई है। इन्हें ही मानवाधिकार कहतेे हैं। विश्व के प्रत्येक सदस्य देश द्वारा इन अधिकारों को मान्य करने और मान्य करवाने के लिए अपने अपने संविधान में कानून का रूप दिया गया है। इसी क्रम में हमारे देश के संविधान में मौलिक अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समय समय पर शासन द्वारा अनेकों प्रयास किए जाते हैं। इसके लिए हमारे देश में एक मानव अधिकार आयोग का गठन भी किया गया है।
उक्त बातें विश्व मानवाधिकार दिवस पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मैं आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम मे राजनीति शास्त्र विभाग प्रमुख डॉ प्रीति यादव ने उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में शिक्षा का अधिकार लागू है। कभी विश्व गुरु रहा भारत मध्य युगीन बर्बर आक्रांताओं केे आक्रमणों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में दयनीय स्थिति में पहुंच चुका था लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही है। शिक्षा की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। इस समय शैक्षिक स्वर्ण युग में प्रवेश के लिए शिक्षा का अधिकार मील का पत्थर है। इसकेे तहत गांव, मजरेे और टोलों तक शिक्षा का प्रकाश फैल चुका है। सुदूर वनवासी अंचलों में प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करना अब सपना नहीं है। अब तो प्रारंभिक शिक्षा नि:शुल्क प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। अब अपनी योग्यतानुसार अपना जीवन यापन करना हमारा अधिकार है। कोई इससे वंचित नहीं कर सकता है। प्रत्येक देशवासी को स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।
संविधान द्वारा प्रदत्त मानवाधिकार मनुष्य की गरिमा और गौरव की गारंटी है।

कोई नहीं बना सकता गुलाम-
वही डॉ प्रीत नेगी ने कहा कि अब कोई हमें गुलाम नहीं बना सकता है। कोई हमसे बंधुआ मजदूरी नहीं करवा सकता है। इसी प्रकार रंग, नस्ल, भाषा, समाज, जाति और धर्म के आधार पर अब कोइ भेदभाव नहीं कर सकता है। ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, अमीर-गरीब आदि अनेक विषमताएं अब विलुप्त हो चुकी हैं। समानता के अधिकार ने इन सब बुराइयों को समाप्त कर दिया है। अब कोई हमें डराकर, धमकाकर या अन्य प्रकार से हमारा धर्म परिवर्तन नहीं करा सकता है। अब हम अपने धर्म में स्थिर रहकर अपने धार्मिक अनुष्ठानों को निर्विघ्न संपन्न कर सकते हैं। क्योंकि अब हमें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है।
इस दौरान प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय,डॉ रंजना वर्मा,डॉ शैलेंद्र जाट,अंजना पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें