दूल्हे राजा बने भोलेनाथ ,शिवालयों मैं हर हर महादेव की हुई जयघोष

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: भगवान शिव व पार्वती के परिणय का पर्व महाशिवरात्रि आज स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मै हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जायेगा।वही महाशिवरात्रि पर शिव विवाह के पहले तहसील क्षेत्र के मंदिरों में मांगलिक कार्यों की रस्मों की शुरुआत हो गई है।क्योंकि अनेक मंदिरों में रस्मो रिवाज के साथ महाशिवरात्रि के आयोजन किए जाते हैं। इसमें महिला संगीत, हल्दी मेंहदी की रस्म, विवाह और भंडारा के आयोजन किए जाते हैं।
रसिक बिहारी जू सिंहवाहिनी मंदिर होंगे विविध आयोजन
स्लीमनाबाद स्थित रसिक बिहारी जू सिंहवाहिनी मंदिर मैं महा शिवरात्रि पर्व का आगाज एक दिन पहले शनिवार से हुआ।
सिंहवाहिनी महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस मौके पर बधाई गीत गाए।साथ ही कौड़िया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, खिरहनी स्थित जगदीश धाम, बाबागढ़ धाम सहित शिवमंदिरों व शिवालयो मै अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू हुए!पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि पर 10 बड़े ही शुभ योग रहने वाले हैं! इस दिन शिव योग से लेकर सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, साध्य, शुक्ल और ध्रुव जैसे कई योग बनेंगे!
साथ ही, इस दिन व्यतिपात और वरियान योग भी रहने वाले हैं!महाशिवरात्रि पर चार प्रमुख राजयोग रहने वाले हैं! इस दिन बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा!बुध और शुक्र मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे!जबकि सूर्य और शुक्र से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा!शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहकर शश महापुरुष राजयोग बनाएंगे!इसके अलावा, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की एक साथ उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है!पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि सिंहवाहिनी रसिक बिहारी जू मंदिर मे महाशिवरात्रि पर रविवार की दोपहर मैं मेंहदी की रस्म होगी।इसके बाद शिव बारात निकाली जाएगी। धूमधाम से शिव_पार्वती विवाहोत्सव मनाया जायेगा।शिव बारात के आमंत्रण के लिए मंदिर समिति की ओर से ई-पत्रिका तैयार की गई है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से शिव विवाह के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















