जिले को लगातार मिल रही उर्वरक की रेक,उप संचालक कृषि

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,किसानों की मांग के अनुरूप जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है। जिले में 1 अप्रैल से 11 जुलाई तक 31 हजार 889 मैट्रिक टन उर्वरक के वितरण के बावजूद जिले में अभी भी 30 हजार 290 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍धता बनी हुई है। इनमें 13 हजार 465 मैट्रिक टन यूरिया, 1 हजार 436 मैट्रिक टन डीएपी, 1 हजार 496 मैट्रिक टन एमओपी, 4 हजार 943 मैट्रिक टन एनपीके एवं 8 हजार 950 मैट्रिक टन एसएसपी शामिल है।उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे के  अनुसार जिले में 1 अप्रैल से 11 जुलाई तक 17 हजार 547 मैट्रिक टन यूरिया, 2 हजार 921 मैट्रिक टन डीएपी, 269 मैट्रिक टन एमओपी, 5 हजार 645 मैट्रिक टन एनपीके एवं 5 हजार 507 मैट्रिक टन एसएसपी का वितरण किसानों को किया जा चुका है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले को उर्वरक की रेक लगातार प्राप्‍त हो रही है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें