मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपी 1 किलो 924 ग्राम गाँजा सहित गिरफ्तार

जबलपुर:मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक को पुलिस ने 01 किलो 924 ग्राम गांजा,नगदी 200 रूपये और 1 मोबाइल एवं मोटर सायकल सहित गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 1 किलो 924 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
यह है मामला
मामला पाटन थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 11/07/26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से से सूचना मिली कि मनकेड़ी रोड़ ग्राम सिंगौरी बंजारी माता मंदिर के पास एक युवक पिट्ठू बैग टांगे हुये काले रंग की बिना नम्बर की स्पेलेण्डर मोटर सायकल में गांजा बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, ग्राम मनकेड़ी रोड़ सिंगौरी बंजारी माता मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पीठ में पिट्ठू बैग टांगे हुये बिना नम्बर की स्पेलेण्डर मोटर सायकल में दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर संदेही ने अपना नाम विष्णु उर्फ रंजीत गौड़ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भरदा थाना बेलखेड़ा बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही द्वारा टांगे हुये पिट्ठू बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, गांजा की तौल करने पर 01 किलो 924 ग्राम गांजा कीमती लगभग 96 हजार 200 रुपए का होना पाया गया, गांजा को सफेद रंग की बोरी में रखा गया। आरोपी विष्णु उर्फ रंजीत गौड़ के कब्जे से 01 किलो 924 ग्राम गांजा, सेमसंग कम्पनी का कीपेड मोबाइल, नगदी 200 रूपये एवं गांजा के परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्पेलेण्डर मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी विष्णु उर्फ रंजीत गौड़ के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका: आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक अनुराग रैकवार, रामगोपाल कुर्मी, गंगाराम, रिंकू यादव की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













