हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भगवामय हुआ शहर गंज के हनुमान चौक पर होगा झांकियों का स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। शहर में गुरुवार को मनाए जाने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों के साथ शोभायात्रा के मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी, स्वागत द्वार, फूलों की सजावट और भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है।गंज क्षेत्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बैतूल द्वारा श्री हनुमान चौक पर श्री हनुमान चालीसा के पाठ के बाद शाम 7.30 बजे श्री राम दरबार की महाआरती की जाएगी। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली भव्य शोभायात्राएँ यहां पहुंचेंगी। इनमें कोठीबाजार से घाटा मेहंदीपुर बालाजी की शोभायात्रा, श्री हनुमान मंदिर गर्ग कॉलोनी, रामनगर, भग्गूढ़ाना, चुन्नीढाना सहित अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली शोभायात्राएँ शामिल होंगी।इन शोभायात्राओं में अखाड़ों के प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजों की धुन और भजन मंडलियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। श्री हनुमान चौक गंज पर पहुंचने वाली इन झांकियों और शोभायात्राओं का आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा तथा आयोजकों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया जाएगा।जन्मोत्सव के दिन कई मंदिरों में सुबह 4 बजे ब्रह्ममुहूर्त में मंगल आरती, हनुमान चालीसा पाठ और विशेष अभिषेक किए जाएंगे। दोपहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।आयोजन को लेकर मंदिर समितियों, व्यापारियों और धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ पुलिस विभाग द्वारा चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका द्वारा प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के इंतजाम किए गए हैं। व्यापारियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी, शीतल शरबत और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है।दिलबहार चौक गंज पर जय हनुमान सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ के बाद शोभायात्राओं के आयोजकों का बूंदी के बड़े मोदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के बीच चना और हलवा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और हनुमान भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति गंज ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें