राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप मैं मनाई गईं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के त्रैमासिक कैलेंडर के अंतर्गत राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य इंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया । जिसकी अध्यक्षता असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनय कुमार जैन ने की एवं कार्यक्रम प्रभारी गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र कुमार उइके व संयोजक आरती मिश्रा रहे। कार्यक्रम बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए जिसमें पोस्टर,निबंध, प्रश्नोत्तरी,पजल,आदि शामिल थे। इसमें कई छात्रों ने अपनी सहभागिता दिखाई। इसके अलावा भाषण के लिए मंच का संचालन किया गया ,जिसकी शुरुआत सरस्वती पूजन, वंदना से की गई। मंच का संचालन कम्प्यूटर साइंस के प्रभारी डॉ विवेक शुक्ला ने की । एसिस्टेंट प्रोफ़ेसर नवीन गौतम ने छात्रों से पजल सॉल्व करवाया। एसिस्टेंट प्रोफ़ेसर राजेंद्र उइके ने महान गणितज्ञ रामानुजन के गणित विषय में योगदान के बारे मे बताया । इसमें बीएससी के छात्रों नंदकिशोर, वर्षा राजपूत , रागिनी द्वारा गणित पर रामानुजन का जीवन परिचय व गणित पर उनके योगदान के बारे में बताया एवं । इसके पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरुस्कार वितरण किया गया।इस दौरान सुश्री दिव्या तिवारी,डॉ महिमा तिवारी,डॉ ममिता पटले, डॉ नीतू सोनी मंजू द्विवेदी डॉ अजय गोंड , डॉ रश्मि पाण्डेय,डॉ प्रवीण गर्ग ,डॉ गरिमा श्रीवास्तव, डॉ खुशबू श्रीवास्तव, डॉ प्रवीण तिवारी , डॉ ज्योति ताम्रकार डॉ सरिता कुशवाहा एवं अन्य शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें