लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव मैं बहोरीबंद विकासखंड की टीमों ने मारी बाजी, किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ग्रामीण अंचलो की खेल प्रतिभाओ को निखारने खजुराहो सांसद के द्वारा सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया गया!जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गईं!जिसमें सबसे पहले विधानसभा स्तर पर सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया गया!बहोरीबंद विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव स्लीमनाबाद खेल स्टेडियम मैं आयोजित हुआ!जहाँ विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव मैं विजेता टीमें व प्रथम स्थान अर्जित करने वाले खिलाडी लोकसभा स्तरीय खेल महोत्सव मैं चयनित हुये!लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव पन्ना मैं 23 से 25 दिसंबर तक चला!सांसद खेल महोत्सव 2025 में खजुराहो संसदीय क्षेत्र अंतर्गत में बहोरीबंद,मुड़वारा,विजयराघवगढ़,राजनगर,पवई,चंदला,पन्ना और गुनौर विधानसभा की टीमों ने सहभागिता की!जिसमें बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये खिताब जीते।खेल प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर -19 बालक कबड्डी वर्ग मैं तेवरी तों अंडर -19 रस्साकसी बालिका मैं सांदीपनि विद्यालय स्लीमनाबाद तों योगा बालिका वर्ग मैं सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद विजेता रहा!वही विलियम हेनरी स्कूल स्लीमनाबाद,उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स मैं पदक जीते और संसारपुर, तेवरी, बहोरीबंद, बचैया के खिलाड़ियों ने कुश्ती साथ ही बाकल स्कूल के खिलाड़ियों ने दौड़ व गोला फेंक में पदक जीते हैं।
कार्यक्रम का हुआ समापन
लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन गुरुवार को हो गया!समापन कार्यक्रम मैं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी,सुनील उपाध्याय बहोरीबंद विधायक प्रणय पाण्डेय की उपस्थिति में पुरस्कार का वितरण किया गया।खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला,विजय गुप्ता,अजय पप्पू मिश्रा,सुनील रतन गुप्ता,अमित लकी अग्रहरि,काजल रजक,सांदीपनी स्लीमनाबाद प्राचार्य डी के ठाकुर, तेवरी प्राचार्य मनोज हल्दकार,रेखा सिंह,राकेश विश्वकर्मा,धनेश रैले,रामकुमार पटेल,सौरभ सिंह राजपूत,नवनीत कुमार सोनी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















