समय पर पहुँचे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे शिक्षक
जबलपुर, राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले में कक्षा पाँचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के बाद जन शिक्षा केन्द्रों से विकासखण्ड स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित कर मूल्यांकन हेतु एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड पहुंचा दी गई हैं।जिला परियोजना समन्वयक राज्य शिक्षा केन्द्र योगेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य मूल्यांकनकर्ता एवं मूल्यांकन कर्ताओं को प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्र समय पर पहुंचकर समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।डीपीसी योगेश शर्मा ने पाँचवी और आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शहरी मूल्यांकन केंद्रों की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी मूल्यांकनकर्ताओं की समय पर केंद्रों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के कार्य से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जायेंगे तथा लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन के बाद उसी दिन अंको की ऑनलाइन प्रविष्टि करनी होगी तथा मुख्य मूल्यांकनकर्ता द्वारा इसकी जांच करनी होगी। उन्होंने बताया कि विगत सत्र 2024-25 के मूल्यांकन कर्ताओं को भुगतान हेतु राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बजट आवंटित कर दिया गया है। जल्दी ही मूल्यांकनकर्ताओं के बैंक खाते में विगत सत्र के मूल्यांकन की राशि जमा कर दी जायेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















