शिक्षक दिवस विशेष:क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के प्रेरणा स्रोत हैं शिक्षक गंगाराम राजपाल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद मै हर साल भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।5 सितंबर शुक्रवार को यानि आज है!शिक्षा के क्षेत्र मे ऐसे ही एक शिक्षक स्लीमनाबाद के गंगाराम राजपाल है जो आज भी युवाओं व विद्यार्थियों के प्रेरणा स्त्रोत बने हुए है। कहते है शिक्षा ही समाज का आईना होता है। शिक्षा ही विकास की नींव है। ये बाते शिक्षक गंगाराम राजपाल पर सटीक बैठती है। शिक्षक गंगाराम राजपाल शिक्षक बन वर्तमान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बंधी स्टेशन में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ पढ़ाई में कमजोर थे उनकी सबसे बड़ी कमजोरी अंग्रेजी विषय ही था किन्तु कहते है ना जा चाह है वहां राह है। अंग्रेजी विषय के महत्व को ठान लिया और अंग्रेजी को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बना लिया। फिर तब से लगातार अथक प्रयास से आज अंग्रेजी विषय के विशेष शिक्षक बन बैठे है।

विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित

प्रदेश स्तर का एक मात्र इंग्लिश लैंग्वेज टीचिंग संस्थान भोपाल में विशेष प्रशिक्षण के लिए गंगाराम राजपाल सर को चयनित किया गया है! जहाँ अँग्रेजी भाषा शिक्षण में नवाचार,  नए शिक्षण कौशल,  तकनीक,  शिक्षण विधियां से परिचित होंगे। जिसका जिला के विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी भाषा सीखने सिखाने मदद मिलेगी। साथ ही अँग्रेजी भाषा का स्तर में भी सुधार होगा!

शिक्षा के क्षेत्र में किया यह नेक कार्य-
1- क्षेत्र के हजारों बच्चों को अंग्रेजी सिखाने क्षेत्र की पहली अंग्रेजी कोचिंग वर्ष 2008-09 में शुरू की।

2-  विगत कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंको से पास होने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिये  मेधावी छात्र सम्मान समारोह करते चले आ रहे हैं।

3- गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए वर्ष 2014 में लगातार 120 घन्टे पढ़ने का कार्य किया।

4. कटनी जिले मे तत्कालीन कलेक्टर अविप्रसाद के द्वारा बोर्ड परीक्षा के सुधार हेतु नवाचार किया गया। जिसमे नवाचार की टीम में अंग्रेजी विषय के विषय विशेषज्ञ के रूप में टीम में रखा गया।

5  सत्र 2024-25 में अंग्रेज़ी विषय के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु गठित जिला परीक्षा नवाचार समिति,  प्रश्न पत्र एवं मासिक टेस्ट निर्माण समिति में शामिल किया गया।

6  संभाग स्तरीय ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण के लिए अंग्रेज़ी विषय का मास्टर ट्रेनर बनाया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें