शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं विभिन्न क्षेत्रों मै उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को किया जायेगा प्रोत्साहित

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है!यह नेक कार्य जिला पंचायत सदस्य सोनू पप्पू मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है!
यह प्रतिभा सम्मान समारोह जिला पंचायत क्षेत्र स्तरीय रहेगा!जिला पंचायत सदस्य सोनू पप्पू मिश्रा का जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 है!जिला पंचायत सदस्य सोनू पप्पू मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि इस समारोह के माध्यम से उन छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा से क्षेत्र/ग्राम/जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिभाओं का सम्मान न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह के दौरान चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।विशेष रुप से कक्षा 10 वी मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 3100 रूपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी!इसी तरह 12 वी कक्षा मै 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपिए एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले को 2100रूपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, ताकि छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचाना जा सके और उनके अंदर उत्साह को भरा जा सके!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















