दर्जी की पत्नी ग्राहक के साथ फरार,दर्जी बेहोश,बच्चों का रो रो कर बुरा हाल
Tailor’s wife absconding tailor with customer unconscious:एक दर्जी की पत्नी को ग्राहक से इश्क हो गया ग्राहक के इश्क में पागल दर्जी की पत्नी ग्राहक संग फरार हो गई खबर गोंडा जिले की है,जहाँ पर गोंडा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति कपड़ा सिलाई का काम करता था। उसके यहां अक़बाल नाम का एक युवक कपड़ा सिलता था। इकबाल इसका परमानेंट ग्राहक था। इसी बीच दर्जी की पत्नी से इकबाल का प्रेम प्रसंग चलने लगा। 5 दिन पहले जब दर्जी को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। तो उसने इकबाल को दुकान पर आने से मना कर दिया। इसके बाद उसने दुकान पर आना जाना बंद कर दिया। गुरुवार की शाम 6 बजे वह घर से यह कहकर निकली की अभी आ रही है। इसके बाद वह गायब हो गई। अब पीड़ित पति ने ग्राहक इकबाल पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
कपड़े सिलवाने के बहाने आया था प्रेमी
वहीं दर्जी की पत्नी अपने साथ 3 साल की बेटी को भी ले गई है। 2 दिन पहले शाम को 6 बजे वह यह कहकर निकली थी। कि अभी आ रही है। दो दिनों तक इंतजार करने के बाद पीड़ित पति ने नगर कोतवाली में पत्नी के गायब हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।प्रेमी कपड़े सिलने आता था इसी बीच उसकी बीवी से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा।
पुलिस ने की जांच सुरु
वहीं नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति जहां पत्नी के वियोग में परेशान है। वही छोटे-छोटे बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल पीड़ित पति कपड़े सिलाई का काम करता था। उसका आरोप है कि थानेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला इकबाल काजमी नाम का युवक अपने कपड़े की सिलाई करवाने के लिए आता जाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी पत्नी से दोनों की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा।
5 दिन पहले प्रेम प्रसंग की पति को हुई जानकारी
पति रईस अहमद को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो 5 दिन पहले रईस अहमद ने इकबाल काजमी को अपने घर आने से मना कर दिया था। उसके बाद उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। पीड़ित पति ने इकबाल काजमी पर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। इकबाल काजमी रमजान माह में रईस अहमद के घर पर ही रहता था। रईस अहमद के काम में सहयोग कर रहा था।
पति ने प्रेमी को घर पर आने से मना किया तो वह उसके साथ चली गई
वहीं दो दिन पहले मेरी बीवी घर से हंसी-खुशी निकली। तब से उसे हम ढूंढ रहे हैं। पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं सिलाई का काम करता था। वह हमारा ग्राहक था। इसीलिए हमारे घर पर आता जाता था। रमजान माह में पूरे माह हमारे यहां ही रहा था। जब चार-पांच दिन पहले हमने सुना तो हमने उसे डायरेक्ट अपने घर आने से मना कर दिया। तो वह बोला कि मैं आपके घर नहीं आऊंगा कोई बात नहीं है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।