युवाओं व देश के सदैव आदर्श रहे है स्वामी विवेकानंद, सामूहिक सूर्य नमस्कार से दिया गया योग का सन्देश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे सोमवार को मनाई गई।
इस दौरान स्कूलो मैं सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।स्लीमनाबाद स्थित सीएम राइज स्कूल मैं सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न स्टेप की। इसके साथ ही प्राणायाम भी किया। तीन बार सूर्य नमस्कार की सभी 12 स्टेप करवाई गई।इस दौरान संकुल प्राचार्य डी के ठाकुर, जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय,सविनय तिवारी
सहित शिक्षकों की उपस्थिति रही।

खंडस्तरीय कार्यक्रम मै शामिल हुये एसडीएम 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विकासखंड स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम महावीर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद मै आयोजित हुआ!जहाँ एसडीएम राकेश चौरसिया शामिल हुये!जहाँ सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित हुआ।योग अपनाकर स्वस्थ जीवन में रहे स्वामी विवेकानंद जंयती पर सभी ने मिलकर योग का संदेश देने का प्रयास किया है।इस दौरान एसडीएम राकेश चौरसिया ने कहा कि सभी योग को अपनाकर जीवन को स्वस्थ बनाएं। योग शरीर को निरोगी रखता है। जीवन की ललक जगाता है। उर्जा से सराबोर करता है। आज योग की आवश्यकता है। हम स्वामी विवेकानंद को भी याद करते है। स्वामी विवेकानंद सदैव युवाओं और देश का आदर्श रहे है।इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग, बीआरसी प्रशांत मिश्रा,
प्राचार्य महेंद्र राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बन्धी स्टेशन ,ठाकुर बुध्द सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ा मर्दानगढ़ सहित अन्य स्कूलो मैं भी सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया।
जिसमे विद्यार्थियों, अधिकारी व अन्य लोगों ने एक साथ तीन बार सूर्य नमस्कार किया । सूर्य नमस्कार की विभिन्न 12 स्टेप दोहराई गई। सबसे अंत में प्राणायम किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान शिक्षको व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें