gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

विद्यार्थी जैविक खेती की तकनीक सीख बनेगें स्वालम्बी, स्वयं का रोजगार स्थापित कर बनेगें आत्मनिर्भर

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद :रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद मैं अध्यनरत छात्राओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौ संरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि तेवरी का भ्रमण कराया गया। जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि वर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग के अवलोकन कराया गया। कृषक पवन कुमार पांडे ने गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। छात्राओं को प्रकाश खाद एवं ईंधन उपयोग के लिए बायोगैस संयंत्र तथा अजोला के निर्माण का अवलोकन कराया गया। अजोला का उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है। क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है! एजोला का उपयोग धान में करने से नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने के कारण नाइट्रोजन की एक तिहाई मात्रा कम देनी पड़ती है। जैविक सब्जियां तथा फसलों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के समय महाविद्यालय की अतिथि व्याख्याता डॉ प्रवीण गर्ग उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें