प्रतिभाशाली छात्राओं को मिली लेपटाप के लिए राशि, छात्र -छात्राओं ने ने देखा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण




सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के राशि का अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया!विद्यालय से लैपटॉप के लिए 13 छात्र/छात्राओं ने 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं!जिसमें नुजहत सबा बहना, अमृता विश्वकर्मा, सौम्या अग्रहरि, ज्योति सोनी, प्रिया, पल्लवी, शोभना सोनी, प्राची कुशवाहा, नंदनी, गौरव प्रसाद, वारिस कुशवाहा, बालकृष्ण कुशवाहा, आकांक्षा कुशवाहा है!इस दौरान सरपंच सुश्री काजल रजक, जनपद पंचायत सदस्य कमलेश कुमार जैन, प्राचार्य मनोज हल्दकार की उपस्थिति रही!ग्राम पंचायत तेवरी सरपंच सुश्री काजल रजक ने अपने संबोधन में सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए इसी प्रकार आगे भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने हेतु प्रेरित किया। जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को मेहनत करने एवं जीवन में अच्छा लक्ष्य हासिल करने की बात कही।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति सराहनीय रही।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मनोज हल्दकार ने सभी आभार व्यक्त किया।















































