छात्र -छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी से डाला अनेको विषयों पर प्रकाश

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद : विकासखंड स्तरीय विज्ञान  विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद मे आयोजित की गईं!विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी मे जन शिक्षा केंद्र स्तर से चयनित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया!विद्यार्थियों के बौद्धिक, शैक्षणिक, कला और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण की थीम पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई!विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में संकुल केंद्र स्तर से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया!जिसमें 151 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किये गए!
विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी सहभागिता की।विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने गणित के मॉडल में पाइथागोरस प्रमेय, गणितीय अंकों का विशेष मॉडल, हाइड्रो पावर जल संरक्षण, फसल चक्र पवन चक्की, आधुनिक कृषि पर आधारित मॉडल, वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल, चंद्रयान 3 का विशेष मॉडल, फसल चक्र, प्रकाश संश्लेषण, सौरमंडल, जैविक खेती, मानव शरीर पाचन तंत्र और विश्व के महाद्वीपों का एक शानदार मॉडल विद्यार्थियों ने बनाया साथ ही सभी विद्यार्थियों ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का जवाब बहुत ही रोचक और शानदार तरीके से दिये!इसी दौरान बहोरीबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा ने भी विज्ञान प्रदर्शनी का सूक्ष्मता के साथ अवलोकन कर छात्रों से संवाद कर उनके मॉडल की प्रशंसा की!बीईओ व बीआरसी ने प्रधानाध्यापक संध्या शर्मा व समस्त सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सराहना की!आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया!निर्णायक मंडल में स्मृति नौगरहिया, कविता बारस्कर, रामविशाल राय, राकेश विश्वकर्मा थे!इस दौरान बीएसी अमित पांडे, दिनेश तिवारी,रघुवीर सिंह ठाकुर,जयप्रकाश चक्रवर्ती, रत्नेश बढ़गैया,ज्योति तिवारी, बाबूलाल सोनी, नफीस खान,विनोद चक्रवर्ती,ओमप्रकाश दाहिया सहित विद्यार्थियों के साथ आये मार्गदर्शक शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें