gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

बहोरीबंद महाविद्यालय के ईको क्लब के विद्यार्थियों ने रैली व नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद :वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के प्रयोजन से गठित ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है!प्राचार्य इंद्र कुमार के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण गर्ग एवं डॉ अजय गौड़ के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ!प्राचार्य इंद्र कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु शपथ दिलाई। जिसमें महाविद्यालय इको क्लब के सदस्य, विद्यार्थी, समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही।
पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें ईको क्लब के बच्चों के द्वारा रैली तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसके माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया कि वे अपने दैनिक कार्यो में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें और अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखे।इस दौरान नवीन गौतम,विनय कुमार जैन,राजेन्द्र उइके, सुश्री दिव्या तिवारी, मंजू द्विवेदी,विवेक शुक्ला, डॉ आशीष सोनी, दशमंत पटेल, पूजा साहू सहित महाविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें