9 वर्षों से मध्यप्रदेश मे नहीं हुए छात्र संघ चुनाव,वसूला जा रहा छात्रो से छात्रसंघ शुल्क,एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर : रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं इससे न तो समय पर परीक्षाएं आयोजित हो पा रही हैं और न ही परिणाम आ रहे है। छात्रहितो की लगातार अनदेखी की जा रही है विवि की इस कार्य प्रणाली से छात्रों का भविष्य संकट में आ गया है उक्त आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव बहाली की भी मांग की।
छात्रनेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने कहा कि छात्र
छात्राओं को हर मामले में परेशान होना पड़ रहा है शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक व छात्रावास जैसी मूलभूत व बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। छात्रों को छात्रावास में सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है छात्रावास भवन जर्जर हो चुके हैं प्रत्येक कमरों की छत का प्लास्टर जर्जर हालत में है छात्रों को सोने, पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है छत के सरिया बाहर निकल आए हैं। शौचालय की सफाई महीनों से नहीं हुई है इससे पूरे परिसर में बदबू फैल रही है। वाटर कूलर खराब पड़ा है। स्वच्छ पानी के लिए छात्रों को बाहर से वॉटर कैन मंगवाना पड़ रहा है। गेट पर दो साल से सुरक्षा गार्ड नहीं है जिससे छात्र अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि पूर्व मे विश्वविद्यालय मे अनेक घटनाएं घट चुकी है,संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी,परिणामों में देरी और छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है विश्वविद्यालय द्वारा पिछले 1 वर्ष से घोषित विभिन्न परीक्षा परिणामों में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है जिसके संबंध में लगातार छात्र संगठन एवं छात्रों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई जाती रही हैं परंतु विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा हैं हाल ही में घोषित एमबीए के परीक्षा परिणामो में भी अधिकांश छात्रों को फेल कर दिया गया है जो कि विश्वविद्यालय की गभीर लापरवाही को दर्शाता है
छात्र संघ चुनाव की मांग
एनएसयूआई ने ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव आयोजित करने की मांग की है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्र संघ चुनाव कराए जाने का प्रावधान है परंतु पिछले 9 वर्षों से मध्यप्रदेश मे छात्र संघ चुनाव नहीं हुए है जबकि छात्रो से छात्रसंघ शुल्क वसूला जाता है छात्र संघ चुनाव आयोजित कराए जाने से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास, अपने अधिकारों के प्रति सजगता का विकास, तथा राजनीतिक चेतना का विकास होता है तथा छात्रों द्वारा दिए जा रहे छात्र संघ शुल्क एवं अन्य सांस्कृतिक शुल्क का महाविद्यालय में उपयोग किया जाता है वर्तमान मे विभिन्न केन्द्रीय मंत्री भी छात्र राजनीति से निकले है छात्र संघ चुनाव छात्रों के हितों की रक्षा और उनके नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए आवश्यक है।ज्ञापन सौंपते समय युग ठाकुर, अनिकेत तिवारी,राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।















