छुट्टियां मनाने मौसी के यहां आये छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: एक छात्र ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली आनन फानन में फांसी से उतारकर परिजनों द्वारा छात्र को अस्पताल पहुँचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोसित कर दिया,बताया जा रहा है की छात्र 8 वी कक्षा में पढ़ता था और परीक्षा के बाद गर्मी की छुट्टियां मनाने मौसी के यहाँ आया था ।वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए मगर् कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।

यह है मामला 

मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के थाना सिहोरा में दिनांक 26/03/2026 के 21/13 बजे कौडीलाल सेन उम्र 49 वषर् निवासी दराची टोला (बरगवा) थाना सिहोरा दराची टोला (बरगवां) ने सूचना दी कि उसके साढू भाई राजेश सेन निवासी परायगंज (झुकेही) थाना अमदरा जिला मैहर का लड़का रूद्र प्रताप सेन उम्र 13 वषर् का उसके यहां करीबन 15 दिन पूवर् घूमने आया था। दिनांक 26.03.26 को शाम करीबन 06.00 बजे वह अपनी पत्नी को लेकर घाट सिमरिया आया था और अपनी पत्नी को घाट सिमरिया छोड़ कर शाम करीबन 07.00 बजे अपने घर पहुंचा तो देखा कि मेरे साढू भाई का लड़का रूद्र प्रताप सेन अंदर कमरे के दरवाजे के उपर रोशनदान से गरम पट्टी बांध कर गले में गरम पट्टी की गठान लगाकर फांसी लगाकर लटका हुआ था। जिसके गले एवं रोशनदान से गरम पट्टी खोल कर फांसी से नीचे उतार कर रूद्र प्रताप सेन को शासकीय अस्पताल सिहोरा ईलाज हेतु रात्रि करीबन 08.15 बजे लाये थे जहाॅ डॉक्टर ने चैक कर रूद्र प्रताप सेन उम्र 13 वषर् निवासी परायगंज (झुकेही) थाना अमदरा जिला मैहर को मृत घोषित कर दिया रूद्र प्रताप सेन कक्षा 08 वी की परीक्षा दिया था उसका कल दिनांक 25.03.26 को रिजल्ट निकला था जो परीक्षा में फेल हो गया है।वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए मगर् कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें