gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

फसल अवशेष नरवाई जलाने वाले किसानों के विरूद्ध हुई सख्‍त कार्रवाई

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– कलेक्‍टर आशीष तिवारी द्वारा फसल अवशेष (नरवाई) जलाने संबंधी जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर बहोरीबंद तहसील के 13 भू- स्वामियों पर सैटेलाइट मॉनिटरिंग से प्राप्त डेटा के आधार पर 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (अर्थदंड) अधिरोपित किया गया है। यह कार्रवाई तहसीलदार, बहोरीबंद के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।फसलों के अवशेष को जलाने से धुआँ उत्पन्न होता है, जिससे गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषण बढ़ता है।एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार सैटेलाइट मैपिंग के जरिए प्राप्त विवरण की मौका जांच हल्का पटवारी और क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कराई गई, जिसमें कई खेतों में फसल अवशेषों को जलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनकी भूमि के आकार के आधार पर ढाई हजार से 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है!

इन किसानों पर लगा जुर्माना

एसडीएम बहोरीबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षक मंडल कुआँ के अंतर्गत ग्राम किरहाई पिपरिया निवासी रामसहाय, नारायण, छोटी बाई, प्रमोद, दिलीप और अमोघ पर संयुक्त रूप से 5 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम कुंआ निवासी भंगा और सुरेश पर 2500-2500 रुपए, धर्मेंद्र पर 5000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। वहीं बहोरीबंद राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत ग्राम महगवां निवासी मंगोबाई और रुक्को बाई पर सयुंक्त रूप से 2500 रुपए का अर्थ दंड, ग्राम कूड़न निवासी रामदास, तुलसीराम और मोहनिया ग्राम के अनंत सिंह पर 2500-2500 का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है।संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों से अर्थदंड की राशि शासन के खाते में जमा कराकर चालान की प्रति न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें