युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से सिहोरा में हुआ स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को जबलपुर से अनूपपुर के लिए रवाना हुए,इस दौरान उनका जगह -जगह पर भाजपा नेताओँ और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

सिहोरा में गर्मजोशी से स्वागत

वहीँ इस दौरान उनके सिहोरा पहुँचने पर भाजपा नेता अंकित तिवारी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नगर के शुरुआत में ही साथियों सहित उनका भव्य स्वागत किया । स्वागत के दौरान उन्होंने नेताओं और युवाओं को संबोधित कर राजनीति से जुड़कर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। सिहोरा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका मंच पर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, नगरपालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री से लेकर पूर्व विधायक दिलीप दुबे ,मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दाहिया, भाजपा नेता अंकित तिवारी, नीलू बाजपेयी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें