पचपेड़ी तिराहा में सामाजिक समरसता संत यात्रा का किया गया स्वागत

जबलपुर/मझोली:विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे महाकौशल प्रांत में निकाली जा रही सामाजिक समरसता संत यात्रा का मझौली प्रखंड में प्रवेश हुआ जिसमें सभी समाज के वर्गों द्वारा जगह जगह लोगों ने उत्साह पूर्वक बढ़ चलकर के यात्रा का स्वागत किया इसी तारतम्य में पचपेड़ी तिराहा में जिला सरपंच संगठन के उपाध्यक्ष सरपंच दीपक साहू द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर सभी साथियों सहित स्वागत किया गया,
जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई
जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई के नारों के साथ सबको संकल्प दिलाया गया कि हम सब एक और एक रहेंगे, छुआछूत को खत्म करेंगे, यात्रा में चले रहे राष्ट्रीय कथा वाचक परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी का आशीर्वचन प्राप्त किया सामाजिक समरसता प्रमुख संतोष चौबे जी सचिन पांडे जी जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा रामस्वरूप समिति, श्रवण सोनी आशीष साहू समस्त कार्यकता यात्रा में शामिल रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













