gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

बहनों ने भाइयों की ललाट पर लगाया तिलक, लंबी उम्र की कामना

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :होली (धुलेंडी) के त्योहार के दूसरे दिन गुरुवार को स्लीमनाबाद व बहोरीबंद तहसील क्षेत्र मैं भावनाओं के रंग बिखरे। भाईदौज के शुभ मौके पर घर-घर भाईयों को बहनों ने तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र के साथ सफलता की कामना की। बहन-भाई के इस प्रेम और स्नेह को देख भाईयों ने भी जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। भोर की पहली किरण के साथ ही भाईयों की प्रतीक्षा का सिलसिला शुरू हो गया था। बहनों ने अपने घर के द्वार पर दोनों ओर गाय के गोबर से दूज बनाकर दूध, भात, रोली और अक्षत से दूज की पूजा की और अपने भाईयों की बाट जोहने लगी। जब भाई घर पहुंचे तो थाली में श्रीफल, रोली, अक्षत और मिठाई रखकर उन्हें तिलक किया, फिर मिठाई से मुंह मीठा करया और भगवान से भैय्या की दीर्घायु होने की कामना की। भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहन को उपहार में वस्तुएं या नकद राशि देकर उनको सम्मान दिया। इस मौके पर नारियल और मिठाई की भी जमकर बिक्री हुई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें