साईं समूह की नहीँ सुन रहीं सिहोरा जनपद सीईओ,बेरोजगार हो गया समूह,क्या यही है सुशासन ?

जबलपुर/सिहोरा:एक तरफ तो मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अधिकारियों को जनता की समस्या सुनकर तत्काल निराकारण करने के निर्देश दे रखें हैं,तो वहीं दूसरी तरफ जबलपुर जिले की सिहोरा जनपद सीईओ पर साईं समूह की फरियाद न सुनकर समूह को जबरन अपात्र कर समूह के साथ भेदभाव करने जैसे आरोप लगाते हुए साईं समूह ने विधायक सहित एसडीएम को लिखित शिकायत दी है।
क्या यही है सुशासन ?
मामला जबलपुर जिले के सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत घाट सिमरिया के गड़चपा का है जहाँ पर साई समूह के लोंगो ने मंगलवार के दिन सिहोरा विधायक संतोश वरकड़े सहित एसडीएम पुष्पेंद्र अहाके को लिखित शिकायत देते हुए सिहोरा जनपद सीईओ सहित सरपंच पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है,साई समूह की अध्यक्ष सरोज बाई पति कृपाशंकर पटेल सहित सचिव मालाबाई पति पंजी कोल सहित समूह की अन्य महिलाओं ने शिकायत देते हुए बताया की सिहोरा जनपद सीईओ द्वारा उनके साई समूह को जबरन अपात्र करते हए शासकीय योजनाओं से बंचित रखकर दूसरे शंकर समूह को पूरा लाभ देकर भेदभाव किया जा रहा है।साथ ही जिसके चलते उनका साईं समूह आज बेरोजगार हो गया है।उनके साईं समूह को शासन के कार्य और योजनाओं का लाभ नहीँ मिल रहा है।जिसके चलते सरकार के सुशासन पर सवाल उठना लाजमी हो जाते हैं।
शंकर समूह पर मेहरबान,साईं समूह की उपेक्षा
आरोप है की जनपद पंचायत सीईओ और सरपंच धनबल के कारण सिर्फ शंकर समूह पर मेहरबान बने हुए हैं,जबकि साईं समूह की नहीँ सुन रहे हैं। मंगलवार 9 सितंबर 2025 के दिन साईं समूह गड़चपा ग्राम के आदिवासी समूह के लोग सिहोरा विधायक सहित एसडीएम पुष्पेंद्र आहाके के पास समूह के साथ जनपद सीईओ और सरपंच द्वारा किये जा रहे भेदभाव की शिकायत लेकर पहुँचे थे समूह के लोगों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।समूह के लोगों का कहना है की साई समूह गड़चपा ग्राम पंचायत घाट सिमरिया ,जनपद पंचायत सिहोरा का है जहां पर 8 साल से साई समूह संचालित हो रहा है, ग्राम में दो समूह है पहला है शंकर समूह है जिसमें सामान्य वर्ग के लोग हैं जिसे सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है,दूसरा साईं समूह में ज्यादातर आदिवासी लोग हैं जिन्हें सिहोरा जनपद सीईओ द्वारा अपात्र कर दिया ,जब भी साई समूह के आदिवासी जनपद सीईओ के पास समस्या लेकर जाते हैं तो इनको डांटकर कर भगा दिया जाता है,इसी समस्या को लेकर विगत दिवस मंगलवार के दिन सिहोरा विधायक और एसडीएम के यहां पहुँचे और न्याय की गुहार लगाई है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















