पाँच बीज,उर्वरक एवं कीटनाशक प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, कृषि अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान बंद पाये गये बेलखाडू के पाँच कृषि आदान विक्रेताओं को उप संचालक कृषि ने कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। इन प्रतिष्ठानों में नर्मदा कृषि केन्द्र, अल्यान कृषि केन्द्र, पूजा कृषि केन्द्र, अतुल एग्रोटेक एवं प्रगतिशील कृषि केन्द्र शामिल हैं।उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम के अनुसार कृषि अधिकारियों द्वारा कल बुधवार को पनागर विकासखण्ड के कई खाद, बीज और कीटनाशक दवा विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था।कृषि अधिकारियों के औचक निरीक्षण की खबर मिलते इन प्रतिष्ठानों को इनके संचालकों द्वारा बंद कर दिया गया था और इस वजह से उनका निरीक्षण नहीं किया जा सका। डॉ निगम ने बताया कि पांचों कृषि आदान विक्रेताओं को निरीक्षण में सहयोग नहीं करने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं तथा तीन दिन के भीतर जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा तथा उन्हें गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें