स्कूल के पीछे मिला किशोरी का शव,जांच में जुटी पुलिस

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :स्कूल के पीछे खून से लथपथ किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई गई,फिलहाल शव की शिनाख्त नहीँ हो सकी है,मृतिका की उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच की बताई जा रही है ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

हत्या करने वाले अज्ञात के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि आज दिनांक 15-2-26 को एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना पर हमराह स्टाफ के पहुॅचा जहाॅ उपस्थित ग्राम कोटवार खेमलाल चड़ार उम्र 60 वषर् निवासी ग्राम सिमरिया ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है आज दोपहर लगभग 12 बजे गांव वालों के बताने पर पता चला कि एम.एम. इंटर नेशनल स्कूल के पीछे वीरेन्द्र सिंह ठाकुर के खेत के बाजू से कच्ची सड़क पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है जिसके सिर पर काफी खून बहा हुआ है सूचना मिलते ही पहुंचा तो देखा एक लडकी उम्र लगभग 16 से 17 वषर् जो आसमानी रंग का सूट पहने हुये है जिसके सिर एवं चेहरे पर गम्भीर चोट के निशान हैं एवं शव के पास काफी खून बहा हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात लड़की के सिर, माथा और चेहरे पर गम्भीर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दी गई है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सूयर्कांत शमार् एवं एसडीओपी पाटन  लोकेश डाबर तथा एफएसएल अधिकारी  अजय सिंह घटनास्थल पर पहॅुचे, पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर अज्ञात मृतिका की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं।घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात 16 से 18 वषिर्य लडकी के सिर, चेहरे मे गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात के विरूद्ध 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें