डीएपी का अवैध परिवहन करते पकड़ी गई 70 बोरी,नकली होने के संदेह पर लिये गये नमूने 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,पाटन थाना क्षेत्र में नुनसर के समीप निर्माणाधीन रिंगरोड पर पुलिस द्वारा बुलेरो पिकअप में अवैध परिवहन करते पकड़ी गई सत्तर बोरी डीएपी के प्रथम दृष्टया नकली पाये जाने पर कृषि अधिकारियों द्वारा परीक्षण हेतु नमूने लिये गये हैं।डीएपी के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश के साथ पाटन के उर्वरक निरीक्षक को तत्काल वहाँ भेजा गया। बाद में उप संचालक कृषि डॉ निगम भी अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी एवं इफ्को कंपनी के उप महाप्रबंधक राजेश मिश्र के साथ मौके पर पहुँच गये थे।उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम के अनुसार डीएपी का अवैध परिवहन करते बुलेरो पिकअप को  नुनसर चौकी के पुलिस स्टाफ द्वारा  गुरुवार की सुबह पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही भेजे गये उर्वरक निरीक्षक ने मौके पर पहुँचकर पाया कि बुलेरो पिकअप वाहन एमपी 38 जेड डी 8508 में इफ्को की 31 एवं आईपीएल कंपनी की 39 बोरी डीएपी रितु ग्राम बायो फर्टिलाइजर सागर से कन्तोरा (नुनसर) लाई जा रही थी।उप संचालक कृषि डॉ निगम के मुताबिक उर्वरक निरीक्षक द्वारा की गई जाँच में इस डीएपी को प्रथम दृष्टया नकली होना पाया गया है। उन्होंने बताया कि इफ्को कंपनी की डीएपी की बोरियों की सिलाई हरे धागे से और फाइन होती है, जबकि जो बोरियां पाई गई उसमें सफेद धागे से सिलाई की गई थी। ओरिजनल डीएपी के बैग के रंग और अवैध परिवहन करते पकड़ी गई डीएपी के बोरियों के रंग में भी अंतर पाया गया। इसी प्रकार जिस फर्म ने डीएपी की सिलाई की है वह कंपनी की अधिकृत डीलर भी नहीं है। डॉ निगम के अनुसार इसकी पुष्टि इफ्को के उप महाप्रबन्धक द्वारा भी की गई। इसी प्रकार आईपीएल कम्पनी के प्रतिनिधि ने भी इस फर्म को उनका अधिकृत डीलर नहीं होना बताया है। उप संचालक कृषि के अनुसार अवैध परिवहन करते पकड़ी गई डीएपी का प्रारंभिक परीक्षण चूने के साथ रगड़कर किया गया जिसमें अमोनिया गैस की कोई गंध नहीं आई। इससे भी इनके नकली होने के संदेह की पुष्टि हुई है।डॉ निगम ने बताया कि  प्रथम दृष्टया नकली होने के संदेह पर दोनों कंपनी की डीएपी के नमूने भी एकत्र किये गये हैं और इन नमूनों को विश्लेषण हेतु उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नमूनों के विश्लेषण उपरांत प्राप्त परिणाम के आधार पर आगे कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने डीएपी के अवैध परिवहन के इस प्रकरण में शामिल सागर की फर्म के बारे में सागर के उप संचालक कृषि को भी जानकारी दे दी गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि अवैध परिवहन करते पकड़ी गई डीएपी को वाहन सहित पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें