90 के हुए संत श्री आशाराम जी बापू,धूमधाम से मनाया गया अवतरण दिवस

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा; श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित सन्त श्री आशाराम जी आश्रम खजरीं में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू का 90 वां अवतरण दिवस विश्व सेवा सत्संग सप्ताह के रूप में मनाया गया । श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से सप्ताह भर कई धार्मिक और सेवा भावी आयोजन सम्पन्न हुए ।

जिसमें हजारों राहगीरों को छाछ , जिला चिकित्सालय , व्रद्ध आश्रम में फल वितरण , खजरीं आश्रम में कई दैवीय कार्य सम्पन्न हुए । सुबह से ही साधक भक्तों का तांता लगा रहा ।जिसमें चरण पादुका पूजन , श्री आशारामायण पाठ , श्री गुरूगीता पाठ ,हवन पूजन ,शाम 6 बजे से विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया । जो गुरुकुल से प्रारंभ होकर श्री षष्टि माता मंदिर , मोहन नगर , स्टेट बैंक कॉलोनी , मानसरोवर कॉम्प्लेक्स , जेल तिराहा , फव्वारा चौक , बुधवारी बाजार छोटी बाजार से वापस होते हुए पोस्ट ऑफिस ,सब्जी मंडी ,सत्कार तिराहा के बाद गुरुकुल में समाप्त हुई ।

नगर वासियों ने कीर्तन यात्रा का जगह – जगह भव्य स्वागत किया । पूज्य बापूजी जी इस धरा के ऐसे पहले सन्त हैं जिनका अवतरण दिवस गरीब गुरुवों की , जरूरत मंदों की सेवा कर मनाया जाता हैं । देश भर के 550 आश्रम और 2500 समितियों ने यह आयोजन सम्पन्न कराया । जिसमें जिले में 90 हजार से अधिक और पूरे देश मे करोड़ों करोड़ों लोगों के लाभांवित होने की खबर है। समिति द्वारा आश्रम आये हजारों साधकों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी । इस दैवीय कार्य में समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ,महिला आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन ,छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , सुभाष इंगले , गेंदराव कराड़े , धनाराम सनोडिया , पी. आर. शेरके , एम. आर. पराड़कर , सुभाष सतीजा ,ओमप्रकाश गुप्ता , शम्भूदयाल साहू , महिला समिति से ललिता घोगें , विमल शेरके , डॉ. मीरा पराड़कर , छाया परसाई , शकुंतला कराडे , करुणेश पाल , योगिता पराड़कर,कल्पना सोनी ,वर्षा आहूजा आदि ने अपनी – अपनी सेवाएं दी । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें