जलसंरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया बोरी बंधान, दिलाया गया संकल्प

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- ग्रीष्मकालीन समय चल रहा है!आगामी समय मे वर्षा काल का सीजन आ जायेगा! वर्षा काल के जल का संरक्षण व संवर्धन करने जन अभियान परिषद के द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया!शुक्रवार को प्रसफुटन समितियों के संयुक्त तत्वाधान मे अमहा नाला कुआँ मे जल संरक्षण के लिए बोरी बँधान किया गया!जिसमे जलसंरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर विस्तृत जानकारियां दी गई।
साथ ही नदी मैं जलसंरक्षण के लिए बोरी बंधान कार्य किया गया ताकि जल का अपव्यय न हो और जल संरक्षण हो सके।
जल संरक्षण हेतु हैंडपंप नाली एवं नालों में ज्यादा से ज्यादा बरसात का पानी बह जाता है उसके लिए सोक पिट एवं कुछ जगहों मे बोरी बंधान कार्य करने प्रेरित किया गया!
जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्यवक अरविंद शाह ने बोरी बंधान के फायदे बतलाये!उन्होंने कहा कि
बोरी बंधान कर व्यर्थ बहने वाले पानी को सहेजा जा रहा है। ऐसा करने से गांव में भूमि जलस्तर बना रहेगा। वहीं भीषण गर्मी में भी निस्तार और पशु पक्षियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता बनी रहेगी।बोरी बंधान से जल स्त्रोतों का पानी व्यर्थ नही बहता,भूमिगत जलस्तर बना रहता है।नदी व नालों का अस्तित्व बचाने मैं कारगर है व जलीय जंतुओं के लिए कारगर है।वर्षा के  जल को संचय करने और गर्मी के लिए पानी बचाने की।बोरी बंधान उपयुक्त अभियान है.
इस दौरान मेंटर अवधेश बैरागी, विनोद सिंह राम सिंह पटेल,सरजू प्रसाद सेन,आलोक सिंह सेंगर, धनीराम लोधी, सुरेंद्र चक्रवर्ती,अखिलेश ठाकुर, रामभरोस बर्मन,दुर्गेश यादव, शरद कुशवाहा,विनीत कुमार बर्मन,उदय यादव सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही ।


इस ख़बर को शेयर करें