रुपनाथ धाम मार्ग ओढ़ेगा हरियाली चादर बनेगा पर्यावरण पथ,एसडीएम प्रदीप मिश्रा की अनूठी पहल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :कैमूर पर्वत श्रृंखला की गोद में स्थित प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व के पवित्र स्थल रूपनाथ धाम तक पहुंचने वाला मार्ग अब पर्यावरण पथ के रूप में विकसित किया जाएगा।इसके लिए एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने एक अनूठी पहल की है!जिससे सिदुरसी से रुपनाथ धाम मार्ग हरियाली चुनर ओढ़ेगा!जन भागीदारी से चार किलोमीटर मार्ग पर फल व छायादार वृक्ष लगाए जायेंगे!

टूरिज्म क्षेत्र का होगा विस्तार

एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहोरीबंद-सिहोरा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सिन्दुरसी से रूपनाथ धाम तक लगभग चार किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों किनारों पर दस-दस फीट की दूरी पर वृक्षारोपण किया जाएगा। दोनों ओर मिलाकर यह हरित पट्टी लगभग आठ किलोमीटर लंबाई में विकसित होगी।पर्यावरण पथ के अंतर्गत पीपल, आम, महुआ, खामेर, नीम, जामुन, कदम, गुलमोहर, सप्तपर्णी और करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। रुपनाथ मार्ग पर पर्यावरण पथ बनने से रुपनाथ धाम के साथ ही पर्यावरण पथ भी आकर्षण का केंद्र बनेगा!
गर्मियों सहित अन्य मौसम मै भी लोग सड़क पर छावं का आनंद ले सकेंगे!

ड्रिप एरिगेशन से होगी सिंचाई –

एसडीएम ने बताया कि इन पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से नियमित पानी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पौधे तेजी से विकसित होकर मार्ग को हराभरा बना सकेंपेड़ो के रखरखाव व ड्रिप सिस्टम संचालित करने के लिए चौकीदारों की भी नियुक्ति की जायेगी!एक सप्ताह के भीतर वृक्षरोपण का कार्य शुरू कर दिया!इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। प्रशासन इसे जनसहयोग के माध्यम से पूरा करेगा। आम नागरिक भी अपने परिजनों की स्मृति में पौधे लगाकर इस अभियान में सहभागिता कर सकेंगे। परियोजना के तहत मार्ग के दोनों ओर चूने की मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार आशीष अग्रवाल, जनपद पंचायत सीइओ अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें