नरसिंह मंदिर में चल रहा नर्मदेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक
दीपांशु शुक्ला जबलपुर: जबलपुर शास्त्री ब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर चल रहे श्रावण मास महोत्सव पर विगत दिवस नर्मदेश्वर महादेव का महा रुद्राभिषेक एवं पुष्पों से श्रंगार किया गया। महामण्डलेश्वर डॉ स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने कहा। संसार तुम्हारे विरुद्ध खड़ा हो जाए तो भी तुम चिंता मत करना लोगों को लगता है कि हम बहुत भोले हैं इसलिए दूसरों द्वारा ठग लिए जाते हैं आप अपने भोलेनाथ से बिल्कुल भी परेशान ना होना क्योंकि भोले लोगों के साथ ही तो भोलेनाथ है भोले लोगों के साथ भोलेनाथ अवश्य खड़े रहते हैं आपकी चतुराई नहीं बल्कि आपका आपका भोलापन ही महादेव को रिझा पाता है आपने कहा कि भगवान महादेव के मस्तक पर चंद्र सुशोभित रहता है चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है और शीतलता भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है सोम का दूसरा अर्थ सोम्यता भी होता है अर्थात जिसमें शीतलता है जिसमें सोम्यता है वो भगवान शिव को अति प्रिय है भगवान भोलेनाथ की शरण में जाने के बाद कुटिल चंद्रमा की तरह ही यह जीव भी अपने आचरण में शीतलता और सौम्यता को प्राप्त कर जाता है । इस अवसर पर लालमन मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेंद्र इंदु लता प्यासी, रामफल शास्त्री, कामता शास्त्री, ब्रह्मचारी हिमांशु ,प्रियांशु श्रीमती संध्या दुबे के साथ ही डॉक्टर अरुण मिश्रा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।